Press "Enter" to skip to content

पटवारियों को नायब तहसीलदारों का फरमान : लिखा निजी वाहन से वैक्सीनेशन टीम लाएं और छोड़ें / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले से आ रही है। यहां नायब तहसीलदार ने अपनी अधिनस्थ पटवारियों को एक फरमान जारी कर दिया है। यह पटवारियों के ग्रुप पर जारी हुआ है। फरमान वैक्शीनेशन को लेकर है।

एक तरफ जहां शिवपुरी जिले में वैक्शीनेशन के लक्ष्य को लेकर महा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, अधिकारियों, कर्मचारियाें से लेकर पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे लक्ष्य को हासिल किया जा सके। इसी क्रम में एक अजब मामला देखने को आया है। यहां तहसील शिवपुरी ग्रुप पर एक फरमान जारी किया है जिसमें नायब तहसीलदार पवन चंदेलिया व यशवाल ने वृत ठर्रा व टप्पा सुभाषपुरा के उक्त पटवारियों से 17 सितंबर को आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन अभियान में सुबह 5 बजे अपने निजी वाहन से मौजूद रहने को कहा और कह कि आपकी ड्यूटी सुबह वैक्सीन एव वैक्सीनेशन टीम को वैक्सीनेशन केंद्र तक पहुंचाने के लिए लगाई गई है। जबकि यहां बता दें कि किसी भी शासकीय कार्य में निजी वाहन का प्रयोग नहीं किया जाता है इसके लिए शासकीय वाहन व शासन द्वारा जारी आदेश में किराए पर वाहन लेकर कार्य किया जाता है लेकिन नायब तहसीलदार का आदेश है कि पटवारी अपने निजी वाहन से आए और वैक्सीनेशन टीम को लाने और छोड़ने जाए। मामले को लेकर पटवारियों में आपस में काना-फुसी शुरू हो गई है और जारी आदेश को सहीं नहीं बता रहे हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!