शिवपुरी। जिले के टोंक गांव में शिव मंदिर पर रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया था। आयोजन में शामिल होने के लिए सिरसौदसहित आसपास के कई गांव के लोग वहां गए। जब लोग दिन में वहां गए तो नाले में पानी नहीं था, इसलिए लोग उसे क्रॉस करके चले गए। जब देर शाम को लौटने का समय हुआ तो बारिश होने के कारण नाले में उफान आ गया, लेकिन लोगों ने जान जोखिम में डालकर नाले के दोनों तरफ रस्सी बांधी और मानव श्रृंखला बनाकर नाला पार किया। नाले में आए उफान के कारण ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई क्योंकि ग्रामीणों में महिलाएं तथा कई छोटे बच्चे भी शामिल थे।

सत्संग के लिए मंदिर आए तो उफनते नाले ने घेरा, मची चीख-पुकार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment