शिवपुरी। बैराड़ के सिलपरी गांव में बुधवार को एक युवक नहाने के लिए पार्वती नदी के स्टाप डेम की तेज धार को पार करते समय डूब गया। मामले को लेकर बुधवार को ही रेस्क्यू किया गया लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया। यहां बता दें कि विकलेश बुधवार की दोपहर गांव के लड़कों के साथ सिलपरी डेढरी के बीच पार्वती नदी पर बने स्टॉप डेम में नहाने के लिए गया। उस दौरान पार्वती नदी काफी उफान पर थी। इसी बीच विकलेश नदी की धार को पार करने की कोशिश में नदी में उतर गया। विकलेश जैसे ही नदी में कुछ दूर गया तो वह पानी में गोते खाने लगा और खुद को नहीं संभाल पाया और देखते ही देखते विकलेश पानी में डूब गया। मामले को लेकर विकलेश की खोजबीन के लिए रेस्क्यू किया लेकिन बुधवार को लाश नहीं मिली तो गुरूवार को दोबार रेस्क्यू कर लाश को पानी से निकाला गया।

मस्ती में चली गई जान, एक दिन बाद मिली लाश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment