कोलारस। थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी आलोक भदौरिया ने आमद दर्ज कराते ही रेत उत्खनन पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। जिसके चलते शुक्रवार देर रात दो रेत से भरे ट्रेक्टर ट्रोली को पकड़ कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कोलारस थाना प्रभारी को गस्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम गोरा टीला कि ओर रेत का अवैध उत्खनन कियाजा रहा है और बाजारो में बेचा जा रहा है सूचना पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी ने अधिनस्त अमले को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया और ग्राम गोरा टीला कि और से आ रहे दो रेत से भरे ट्रेक्टर को रोककर जानकारी मांगी तो ट्रेक्टर चालक भागने लगे जिनहे रोककर थाने लाए और ट्रेक्टर चालक मोहर सिंह निवासी ग्राम अर्जुगला थाना सुरवाया, धर्मवीर निवासी ग्राम गोरा टीला के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया इस कार्यवाही में थाना प्रभारी आलोक भदौरिया, एएसआई रामवीर सिंह रघुवंशी, एएसआई अरुण वर्मा, प्रधान आरक्षक सुभाष, आरक्षक दीनू रघुवंशी, नहार सिंह की मुख्य भूमिका रही

सिंध नदी कि रेत का अवैध परिवहन करते रेत से भरे दो ट्रेक्टर पकड़े / Kolaras News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment