शिवपुरी। भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर हंगामा किसा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि अतिवृष्टि एवं बाढ़ की वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वज्ञरा सर्वे दल गठित किए गए हैं, लेकिन हल्का पटवारी एवं सर्वे दल द्वारा ठीक से सर्वे नहीं किया जा रहा है। जांच दल सभी किसानों के पास तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिस वजह से किसानों को उचित मुआवजा राशि नहीं मिल सकेगी। वहीं तीन वर्षों से किसानों को फसल बीमा की राशि नहीं मिल पा रही है आज तक किसान कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों की फसल खत्म होने से वह कंगाल हो गए हैं लेकिन इसके बाद भी बिजली बिल की वसूली के लिए लगातार बिजली कर्मचारी किसानों पर दबाव बना रहे हैं गांव से डपी उठवाई जा रही है। कोरोना काल में किसानों की मौत कोरोना से हुई लेकिन उनको मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिले उन्हें दिलाया जाए। आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ का कलेक्ट्रेट पर हंगामा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment