– गांव-गांव में डाक वितरण का काम ठप पड़ा
( सचिन मोदी )
खनियांधाना , पूरे भारत में ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों की हड़ताल के साथ खनियाधाना उप डाकघर के अंतर्गत आने वाले 9 ग्रामीण डाकघरों में भी सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से डाक वितरण का काम ठप पड़ा हुआ है तथा 22 मई से जारी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल कब तक चलेगी इसका कोई ठिकाना नहीं है और ग्रामीण लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए परेशान हो रहे हैं ।
जानकारी के मुताबिक जीडीएस कमेटी की सिफारिशों को लागू करने में लंबे समय से देरी तथा सरकार एवं डाक विभाग द्वारा जीडीएस की अनदेखी होने के संबंध में नवंबर 2016 में ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन ना ही सरकार ने इस पर कोई ध्यान दिया जिससे मजबूरी में अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए जाना पड़ा
इस हड़ताल के चलते डाकघरों में लेनदेन तो हो रहे हैं लेकिन डाक वितरण करने वाले कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से डाक वितरण का काम ठप पड़ा हुआ है






Be First to Comment