Press "Enter" to skip to content

कोलारस में हाईवोल्टेज ड्रामा: मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी जोड़ा, घंटों चला समझाइश का दौर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशखेड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के ही एक प्रेमी जोड़े ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रेमी जोड़ा अचानक टावर पर चढ़ गए। घटना को देख ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचे आरक्षक महेंद्र यादव ने दोनों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश दी, लेकिन प्रेमी जोड़ा नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

घटना के चलते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कई घंटों तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।


फिलहाल पुलिस प्रशासन प्रेमी जोड़े को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटा हुआ है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!