Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में टेरर टैक्स की मांग को लेकर घर में घुसकर फायरिंग, 12 पर केस / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में कथित “टेरर टैक्स” (दबाव बनाकर पैसे मांगने) को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जय सिंह रावत ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पड़ोसी पक्ष ने पैसे की मांग को लेकर घर में घुसकर फायरिंग और मारपीट की। पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरियादी जय सिंह रावत (39) निवासी सिंहनिवास के अनुसार, वर्ष 2017 से पड़ोसियों प्रभात रावत, प्रमोद रावत और प्रवीण रावत से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा “टेरर टैक्स” के रूप में पैसे की मांग की जा रही थी।

26 अप्रैल की रात आरोपियों ने एकजुट होकर घर पर धावा बोला। उनके पास बंदूक, पिस्टल, देशी कट्टा, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड थीं। घर में घुसते ही गाली-गलौज करते हुए हमला शुरू कर दिया गया।

फरियादी के मुताबिक प्रमोद रावत ने .315 बोर बंदूक से फायर किया, जिससे गोली उसके बाएं हाथ के अंगूठे में लगी। इसके बाद प्रभात रावत ने भी फायर किया, जिससे दहशत फैल गई।

हमले में दीवान सिंह रावत, मजबूत सिंह रावत और अरविंद रावत को भी चोटें आई हैं। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की।

घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों प्रभात रावत, प्रमोद रावत, प्रवीण रावत, रोहित धाकड़ (राठखेड़ा), दुश्यंत धाकड़, दीपक रावत, राजकुमार रावत, पवन रावत, छोटू उर्फ अरुण रावत, रवि जाट, आदित्य उपाध्याय एवं अंकेश दीक्षित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!