Press "Enter" to skip to content

व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी महिला अकाउंट बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को व्हाट्सएप पर अश्लील चैट और फोटो भेजकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए वीडियो बनाता था और फिर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दुष्कर्म व चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलता था।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में “ऑपरेशन मैट्रिक्स” के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी पुष्पेन्द्र लोधी (25) निवासी ग्राम तिंधारी को मनपुरा तिराहा से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई एक बोलेरो वाहन (UP93 CC 7262) और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब ₹11.10 लाख बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक घनश्याम भदौरिया सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!