शिवपुरी। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से ग्राम गूगरीपुरा विकासखंड शिवपुरी में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं और बालिकाएं प्रशिक्षण लेकर अपनी आजीविका को बढ़ाएंगी।
प्रशिक्षण में स्वयं के निखार हेतु आवश्यक जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 दिवसीय है और जतन उजाला सेवा संस्था शिवपुरी द्वारा प्रदाय किया जा रहा है। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण पश्चात इनको सर्टिफिकेट और इंसेंटिव के रूप में ₹750 प्रति महिला हितग्राही को दिए जाएंगे। वर्तमान में अभी 30 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।






Be First to Comment