71 पौधों का किया रोपण
चिंताहरण मन्दिर पर किया हनुमान चालीसा का आयोजन
शिवपुरी। 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज भाजपा द्वारा पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें आज सांसद डॉक्टर केपी यादव भाजपा मंडल अशोक नगर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सबसे पहले 8:30 बजे अशोक नगर स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों को फल भेंटकर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर वृद्धजनों ने अपने सरल सहज सांसद को अपने बीच पाकर प्रसन्नता जाहिर की। फल वितरण के पश्चात सांसद डॉक्टर केपी यादव पठार स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर पहुंचे जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया था। श्री हनुमान चालीसा के बाद नगर पालिका द्वारा आयोजित 71 पौधरोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होने पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे जहां पर उन्होंने नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 71 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल के झा सहित समस्त स्टाफ एवं नगर पालिका सीएमओ पी के सिंह सहित मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रचना नायक, सांसद प्रतिनिधि तीर्थ नारायण शर्मा, पूर्व विधायक लड्डू राम कोरी, सांसद प्रतिनिधि जयकुमार सिंघई, मंडल महामंत्री प्रांजल जैन, अंकित बड़कुल, हेमंत शर्मा, युवा मोर्चा बाबा शिवहरे सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Be First to Comment