शिवपुरी। शिवपुरी का चालक पिकअप में मिर्ची भरकर धामनोद से झांसी की ओर आ रहा था। इसी दौरान मक्सी रोड पर कलमा के पास पिकअप खड़े ट्रॉले में जा घुसी। ट्रॉले में सरिया भरा हुआ था जिस वजह से पिकअप चालक संतोष ओझा निवासी शिवपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप में बैठा दूसरा व्यक्ति भंवरलाल घायल हो गया। बताया जाता है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय तेज बारिश हो रही थी।
भंवरलाल का कहना है कि हम मिर्ची लेकर पिकअप से धामनेद आ रहे थे और झांसी की ओर जा रहे थे। हमने इंदौर में खाना खाया। मैं इंदौर से गाड़ी चलाकर देवास लाया। देवास में संतोष ने गाड़ी ले ली और चलाने लगा। 10 किमी जाने के बाद हादसा हो गया। इसमें संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। मिर्ची धामनेद से झांसी ले जा रहे थे।






Be First to Comment