Press "Enter" to skip to content

आजादी के अमृत महोत्सव पर विद्यालयों में रोपे जायेंगे 71 हजार पौधे / Shivpuri News

शिवपुरी। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर शुक्रवार, 17 सितम्बर प्रदेश के विद्यालयों में 71 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में वायु प्रदूषण को कम करने, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश के हर विद्यालय में एक-एक पौधा रोंपा जायेगा। पौधों की सुरक्षा के लिये हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। इसके साथ ही लगाये गये पौधे का फोटो ‘वायुदूत अंकुर’ एप में अपलोड किया जायेगा।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मी अरूण शमी ने बताया कि पौध-रोपण कार्यक्रम विद्यालयों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति या शाला प्रबंधन समिति के द्वारा किया जायेगा। जिन स्कूलों में बाउण्ड्रीवॉल या फेसिंग युक्त परिसर है, उन स्कूलों में वरीयता के आधार पर पौध-रोपण किया जायेगा। लोकल वेरायटी के पौधे लगाये जायेंगे और पौधों की सुरक्षा ट्री-गार्ड आदि से सुनिश्चित किये जाने के हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर और संबंधित विभाग को निर्देश जारी किये गये हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!