Press "Enter" to skip to content

आज से शुरू हुआ बृज में 40 दिन का होली उत्सव। खूब गुलाल उड़ा मंदिरों में, 4 लाख भक्त पहुंचेंगे देश विदेश से /#उत्तरप्रदेश

मथुरा

वसंत पंचमी पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को पुजारियों ने पहले भगवान के गालों पर गुलाल लगाया। इसके बाद प्रसादी गुलाल भक्तों पर डालकर बृज की होली महोत्सव का शुभारंभ किया।

इस दौरान मंदिर में भगवान बांके बिहारी के जयघोष लगे। जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। वृंदावन के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। सुबह 9 बजे तक ही करीब 50 हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। अनुमान है कि आज यहां करीब 4 लाख भक्त पहुंचेंगे। ये होली उत्सव अब 40 दिन तक जारी रहेगा। रंगनाथ मंदिर की होली के साथ इसका समापन होगा।

  • अब तस्वीरों में बांके बिहारी मंदिर की होली…
मंदिर के गर्भ गृह से भक्तों पर सेवायतों ने बहुरंगी गुलाल की वर्षा की।

मंदिर के गर्भ गृह से भक्तों पर सेवायतों ने बहुरंगी गुलाल की वर्षा की।

मंदिर परिसर में भक्त नाच रहे हैं। गुलाल के बीच उत्सव जैसा माहौल है।

मंदिर परिसर में भक्त नाच रहे हैं। गुलाल के बीच उत्सव जैसा माहौल है।

वृंदावन के मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल से भरे हैं। सुबह 9 बजे तक करीब 50 हजार लोग दर्शन कर चुके हैं।

वृंदावन के मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल से भरे हैं। सुबह 9 बजे तक करीब 50 हजार लोग दर्शन कर चुके हैं।

बांके बिहारी मंदिर में होली उत्सव के दौरान कुछ लोग स्प्रे से भी रंग बिखेरते नजर आए।

बांके बिहारी मंदिर में होली उत्सव के दौरान कुछ लोग स्प्रे से भी रंग बिखेरते नजर आए।

होली उत्सव की शुरुआत के साथ ही मंदिर का हाल रंगों से सराबोर दिखा।

होली उत्सव की शुरुआत के साथ ही मंदिर का हाल रंगों से सराबोर दिखा।

वसंत पंचमी के दिन देशभर से लोग वृंदावन आए। इस दौरान यहां जमकर होली खेली।

वसंत पंचमी के दिन देशभर से लोग वृंदावन आए। इस दौरान यहां जमकर होली खेली।

उत्सव की शुरुआत के साथ भक्तों ने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। जमकर जयकारे लगाए।

उत्सव की शुरुआत के साथ भक्तों ने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। जमकर जयकारे लगाए।

केसरिया मोहन भोग ( हलवा) का लगाया विशेष भोग
बांके बिहारी जी मंदिर में वसंत पंचमी के दिन सर्वप्रथम बसंती वस्त्र आभूषण में सजे-संवरे ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज को श्रृंगार सेवा के अंतर्गत गुलाल अर्पित किया गया। हुरियारे स्वरूप में दर्शन दे रहे आराध्य प्रभु के सामने पंच मेवा के केसरिया मोहन भोग का विशेष भोग लगाया गया।

वसंत पंचमी पर बांके बिहारी महाराज को सरसों के फूलों के गुथे हुए गुंजे (माला) धारण कराए गए। वसंत आगमन के पद सुनाए गए।

भगवान को गुलाल लगाने के बाद भक्तों पर भी गुलाल उड़ाया गया।

भगवान को गुलाल लगाने के बाद भक्तों पर भी गुलाल उड़ाया गया।

मंदिर परिसर में हर तरफ उड़ा रंग गुलाल
वसंत पंचमी पर समूचे मंदिर परिसर को गेंदा, सरसों व अन्य सुंदर फूलों सहित गुब्बारे कपड़े इत्यादि से सजाया गया। सुगंधित इत्रों का छिड़काव किया गया। मंदिर के गर्भ-गृह से भक्तों पर सेवायतों द्वारा बहुरंगी गुलाल की वर्षा की गई। पूरा मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल से रंग गया। भगवान का प्रसादी रंग गुलाल अपने ऊपर डलवाकर श्रद्धालु भी आनंद से झूम उठे और गाने लगे आज बृज में होली रे रसिया।

कुछ इस तरह रहेगा होली उत्सव
वसंत पंचमी से शुरू होने वाले होली उत्सव के बाद फाल्गुन सप्तमी तक मंदिरों में पुजारी भगवान को प्रतिदिन गुलाल लगाएंगे। इसके बाद सप्तमी यानी इस बार 17 मार्च को नंदगांव ने फाग निमंत्रण और बरसाना की प्रसिद्ध लड्डू होली खेली जाएगी।

18 मार्च को बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा। 19 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली होगी, तो 20 मार्च से श्री कृष्ण जन्मभूमि, वृंदावन में होली खेली जाएगी।

21 मार्च को गोकुल की छड़ी मार होली, 24 मार्च को होलिका दहन, 25 मार्च को धूल होली खेली जाएगी। इसके बाद 26 मार्च को बलदेव का प्रसिद्ध हुरंगा, 27 मार्च को बठैन का हुरंगा, 28 मार्च को महावन की होली और 1 अप्रैल को श्री रंगनाथ भगवान की होली के साथ बृज की होली का समापन हो जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!