Press "Enter" to skip to content

SI की पत्नी ने आत्महत्या की ग्वालियर में : फांसी के फंदे पर लटकी मिली मां, बेटा कॉलेज से लौटा तब देखा / ग्वालियर

ग्वालियर

ग्वालियर में सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम 5 से 6 बजे के बीच डीडी नगर की है। बेटा कॉलेज से लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में मां फांसी के फंदे पर लटकी मिली। महिला के पति महाराजपुर थाने में SI हैं। वे ड्यूटी पर थे। डीडी नगर इलाके के इंचार्ज भी हैं।

सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह गुर्जर की गिनती तेज तर्रार कॉप्स में होती है। वे क्राइम ब्रांच में भी रह चुके हैं। घाटीगांव, देहात थानों के प्रभारी भी रह चुके हैं। मंगलवार शाम वह ड्यूटी पर थे। 19 साल का बेटा सुमित गुर्जर एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ता है।

वह पड़ोसियों की मदद से मां मनीषा गुर्जर (40) को बिड़ला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर देर रात मायके वाले जौरा से ग्वालियर पहुंचे। फिलहाल, उन्होंने किसी भी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं।

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस में भर्ती हुए हैं शैलेंद्र
शैंलेद्र गुर्जर के संबंध में बताया गया है कि वह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 21 साल पहले मनीषा के साथ हुई थी। ASP अमृत मीणा ने बताया कि मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। SI और उनके परिजन ने भी खुदकुशी को लेकर कोई कारण नहीं बताया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from GwaliorMore posts in Gwalior »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!