शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग और रेप केस में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को आरोपी उसके गांव में घर के बाहर ही बैठा मिल गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 9 अगस्त 2024 को बैराड़ थाना क्षेत्र के टोडा गांव की रहने वाली एक 35 साल की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बलरामपुरा गांव का रहने वाला लवकुश आदिवासी उम्र 22 वर्ष उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर से अपहरण का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने 25 अगस्त 2024 को अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। थाने पर लड़की ने आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना बताई जिस पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ा कर आरोपी को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। आज पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने घर के बाहर बैठा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

नाबालिग गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग और रेप केस में फरार आरोपी पुलिस को घर के बाहर बैठा मिला, गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छात्राओं की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, छात्रावास अधीक्षिका हटाई गईं; जांच में लापरवाही मिली / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में सेंध, लैपटॉप समेत ड्राई फ्रूट और घी चोरी; वारदात CCTV में कैद / Shivpuri News
- 3.50 लाख की मजदूरी लेकर फरार होने का आरोप, मजदूरों ने कोतवाली में की शिकायत / Shivpuri News
- नाली साफ करते समय सांप ने काटा, झाड़फूंक में गंवाया समय; 40 वर्षीय युवक की मौत / Shivpuri News
- करैरा में एसडीएम अनुराग निंगवाल के तबादले के विरोध में प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ नारेबाजी / Shivpuri News
More from GwaliorMore posts in Gwalior »
- ज्योतिरादित्य सिंधिया की कोशिशों का मिला फल, गुना-शिवपुरी में अडानी ग्रुप लगाएगी सीमेंट और डिफेंस सिस्टम की बड़ी फैक्ट्री
- आज लोकार्पण-शिलान्यास ग्वालियर-जबलपुर समेत 16 एयरपोर्ट का PM मोदी जुड़ेंगे वर्चुअली; राज्यपाल, सीएम, ग्वालियर में और डिप्टी सीएम जबलपुर में मौजूद रहेंगे /#मध्यप्रदेश
- दूसरा दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा का MP में: ग्वालियर में बोले राहुल गांधी- भारत में आज पाकिस्तान से दोगुनी बेरोजगारी /#मध्यप्रदेश
- खजुराहो में शाह बोले- 400 पार इस बार: शामिल हुए बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में; ग्वालियर में कहा- 370 वोट बढ़ाना है हर बूथ पर /#मध्यप्रदेश
- आज MP दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन करेंगे ग्वालियर-चंबल, खजुराहो में, प्रबुद्धजन सम्मेलन भोपाल में /#मध्यप्रदेश
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- छात्राओं की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, छात्रावास अधीक्षिका हटाई गईं; जांच में लापरवाही मिली / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में सेंध, लैपटॉप समेत ड्राई फ्रूट और घी चोरी; वारदात CCTV में कैद / Shivpuri News
- 3.50 लाख की मजदूरी लेकर फरार होने का आरोप, मजदूरों ने कोतवाली में की शिकायत / Shivpuri News
- नाली साफ करते समय सांप ने काटा, झाड़फूंक में गंवाया समय; 40 वर्षीय युवक की मौत / Shivpuri News
- करैरा में एसडीएम अनुराग निंगवाल के तबादले के विरोध में प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ नारेबाजी / Shivpuri News

Be First to Comment