,

जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ग्राम राजा की मुढेरी निवासी किसान प्रतापसिंह जाटव ने जंगली सुअरों के झुंड द्वारा खेत में खड़ी मूंगफली और मूंग की फसल नष्ट किए जाने की शिकायत कलेक्टर से की है। किसान ने बताया कि 30 अगस्त 2026 को जंगली सुअरों का झुंड खेत में घुस गया और फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

किसान के अनुसार, घटना के बाद उसने पटवारी से संपर्क कर फसल नुकसान का सर्वे और पंचनामा कराने का अनुरोध किया, लेकिन सर्वे नहीं हो सका। किसान का कहना है कि फसल खराब होकर सड़ रही है और समय निकलने के कारण उसे शासन से मिलने वाले मुआवजे से वंचित होने की आशंका है।

प्रतापसिंह जाटव ने कलेक्टर को शिकायत कर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम से खेत का सर्वे कर पंचनामा तैयार कराने तथा आरबीसी 6-4 के तहत नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।