रन्नौद का किसान कोलारस में सोयाबीन बेचकर किराना दुकान पर सामान ले रहा था
कोलारस में दाल मिल के पास गायत्री किराना स्टोर से एक किसान के थैले से बच्चे ने कागज की आड़ में 2.50 लाख रुपए निकाल लिए। रन्नौद का किसान सोयाबीन बेचने कोलारस आया था। मंडी में फसल बेचने के बाद रकम लेकर किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा था।
जानकारी के मुताबिक चंद्रकुमार जैन निवासी रन्नौद सोमवार को साेयाबीन बेचने कोलारस मंडी आया। मंडी में सोयाबीन बिकने के बाद व्यापारी से पौने तीन लाख लेकर दाल मिल स्थित गायत्री किराना स्टोर पर पहुंच गया। यहां शाम करीब 4.53 बजे एक बच्चे ने कागज की आड़ लेकर 2.50 लाख रुपए थैले से निकाल लिए और भाग गया किसान ने थैला देखा तो रकम गायब थी। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाकर देखे जिसमें एक बच्चा रुपए लेकर भागता दिखा।
बच्चे ने दो मिनट में 2.50 लाख रुपए पार कर दिए
सीसीटीवी फुटेज में देखा तो बच्चा कागज की आड़ लेकर थैले से पैसा निकालते हुए दिख रहा है और पैसा हाथ में आते ही भाग गया। किसान चंद्रकुमार जैन का कहना है कि सौदे के एवज में एक लाख रुपए दुकानदार को दे दिए। 30 हजार रुपए जेब में रख लिए थे। दो मिनट के अंदर ही बच्चे ने थैले से पैसे पार कर दिए। थैले से 500 के नोट की पांच गडि्डयां चुरा लीं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।






Be First to Comment