Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल मे इंदिरा की मौत पर आयोग ने लिया संज्ञान

शिवपुरी।
जिला अस्पताल शिवपरी मे अस्पताल प्रवंधन और डियुटी डाक्टर की लापरवाही से हुयी महिला की मौत को म.प्र.मानव अधिकार आयोग ने बहुत गंभीरता से लेकर मामले का प्रकरण रजिस्टर कर मामले को संज्ञांन मे लिया है ।
ज्ञातव्य है कि जिला अस्पताल मै इंदिरा नामक 35 वर्षीय महिला को उसकी सास तथा चार वर्ष की बेटी इलाज के लिये लायीं थीं.।रात्री 11 बजे से उसे तीव्र खांसी की शिकायत हुयी।उसकी बेटी और सास ने क ई बार संबधित नर्स और डाक्टर को दिखाने की गुहार लगाई मगर डियुटी डाक्टर ने न तो उसे देखा और न ही इलाज किया नतीजन तडफ तडफ कर सुबह 8 बजे उसने दम तोड दिया।
इस संवेदनशील घटना को समाचारपत्र ने छापा।इस अमानवीय ,और गंभीर घटना को मानव अधिकार आयोग के जिला संयोजक आलोक एम.इन्दौरिया ने गंभीरता और प्राथमिकता से लेकर आयोग को सूचित किया और फोन द्वारा एडी.डायरेक्टर श्री सिसौदिया जी तथा वरिष्ट जनो से बात की और कार्यवाही हेतु फेक्स द्वारा आयोग को अपना पत्र तथा अखवार की कटिंग भेजी। माननीय अध्यक्ष महोदय ने प्रकरण कोै गंभीर माना और संज्ञांन मै लेकर जिला कले्कटर तथा सी एम एच ओ को तत्काल नोटिस जारी करके प्रकरण मै जबाब मागा है।इसके बाद प्रकरण मे आगामी कार्यवाही माननीय आयोग तय करेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!