इंदौर। पासपोर्ट की तर्ज पर अब आरटीओ में आने वाली हर फाइल को बार कोड दिया जाएगा। इससे पता चलेगा कि किस फाइल पर कितना काम हुआ है।
आरटीओ
डॉ. एमपी सिंह ने बताया अकसर फाइलों पर काम नहीं होने की बात कही जाती है,
इसलिए यह नई व्यवस्था कर रहे हैं। इसमें संबधित शाखा में फाइल आते ही
सॉफ्टवेयर में उसकी एंट्री होगी। इसके बाद उसे एक बार कोड दिया जाएगा। जब
फाइल कार्रवाई के लिए बढ़ेगी और एआरटीओ या उनके (आरटीओ) पास आएगी तब भी उसकी
एंट्री होगी।
इसके बाद फाइल वापस संबधित शाखा में पहुंचेगी या
रजिस्ट्रेशन कार्ड प्रिंट होगा, तब भी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा कार्ड
प्रिंट होते ही आवेदक के मोबाइल पर मैसेज पहुंचाने की तैयारी की जा रही
है। नई व्यवस्था में कार्ड नहीं मिलने पर आवेदक बाबू के पास पहुंचेगा तो
उसे पता चल जाएगा कि आखिर फाइल किस स्तर पर अटक गई है। आरटीओ ने बताया
मौजूदा व्यवस्था में फाइल अटकने पर आवेदक को पता ही नहीं रहता है और वह
कार्यालय में एक शाखा से दूसरी शाखा के चक्कर काटता रहता है। इस बारे में
स्मार्ट चिप कंपनी को तैयारी करने को कहा है। यह प्रयोग इंदौर में सफल रहा
तो पूरे प्रदेश में व्यवस्था लागू कराई जाएगी।
अभी लाइसेंस में है यह व्यवस्था
आरटीओ
के मुताबिक अभी लाइसेंस में यह व्यवस्था लागू है। इसमें आवेदक का लाइसेंस
बनने के बाद उसे मैसेज से सूचना मिल जाती है कि उसका लाइसेंस प्रिंट हो गया
है। लर्निंग लाइसेंस के समय भी जानकारी मिल जाती है।
इतनी फाइलें रोज पहुंचती हैं आरटीओ में
नाम ट्रांसफर- 250 से 300
फाइनेंस कटवाना- 200 से 250
फिटने – 200 से 250
लाइसेंस- 350 से 400
आरटीओ में हर फाइल को मिलेगा बार कोड, पता चलेगी काम की जानकारी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छात्राओं की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, छात्रावास अधीक्षिका हटाई गईं; जांच में लापरवाही मिली / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में सेंध, लैपटॉप समेत ड्राई फ्रूट और घी चोरी; वारदात CCTV में कैद / Shivpuri News
- 3.50 लाख की मजदूरी लेकर फरार होने का आरोप, मजदूरों ने कोतवाली में की शिकायत / Shivpuri News
- नाली साफ करते समय सांप ने काटा, झाड़फूंक में गंवाया समय; 40 वर्षीय युवक की मौत / Shivpuri News
- करैरा में एसडीएम अनुराग निंगवाल के तबादले के विरोध में प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ नारेबाजी / Shivpuri News





Be First to Comment