Press "Enter" to skip to content

एक्शन मोड़ में केबिनेट मंत्री – शिक्षा शिक्षा, खनिज, बिजली, दूरसंचार, नपा, आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों की ली क्लास

शिवपुरी। कलेक्ट्रेट में आज कलेक्टर शिल्पा गुप्ता और एसपी सुनील कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में प्रदेश की खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अव्यवस्थाओं और मनमानी से खिन्न होकर कई अधिकारियों की क्लास ली। उनके आक्रोश का शिकार शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल, आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी बीके माथुर, खनिज अधिकारी सोनल तोमर, बिजली अधिकारी विष्णुभूषण उपाध्याय, दूरसंचार टीडीएम और नगर पालिका के अधिकारी आरडी शर्मा तथा गोविन्द भार्गव रहे। यशोधरा राजे ने कहा कि अफसरशाही की इस मनमानी का शिकार प्रदेश सरकार हो रही है। अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्र में नहीं जाते तथा वहां की जनता से उनका कोई सरोकार नहीं है। जनता को राहत देने के नाम पर नियम और कायदे बताए जाते हैं। उन्होंने नगर पालिका के यंत्री आरडी शर्मा को लताड़ा तथा कहा कि आपका जब सात दिन का वेतन कटेगा जब जनता के दर्द का अहसास होगा। बिजली विभाग के सहायक यंत्री विष्णुभूषण उपाध्याय को उन्होंने निर्देशित किया कि वह बैठक छोड़कर तुरंत नीम डांडा गांव जाएं और वहां चार दिन रहकर लाइट व्यवस्था ठीक करें। अधिकारियों के बैठक में न आने और समय पर न आने पर भी यशोधरा राजे ने खुलकर नाराजगी व्यक्त की। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!