Press "Enter" to skip to content

अमोलपठा चौकी प्रभारी ने पकड़ा अवैध रेत से भरा डम्पर

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना अंतर्गत आमोलपठा चौकी प्रभारी ने क्षेत्र में एक डम्फर पकडने की कार्यवाही को अंजाम दिया है। आमोलपठा पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते एक डम्फर को जप्त किया है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे मुखबिर से सूचना मिली करैरा अनुविभाग के अमोला थाना अंतर्गत आमोलपठा पुलिस चौकी क्षेत्र मेंं रेत का अवैध परिवहन चल रहा है तभी करैरा एसडीओपी बीपी तिवारी के निर्देश पर आमोलपठा चौकी प्रभारी सुदर्शन कलोसिया ने पुलिस बल दल के साथ बताय गये स्थान पर पहुंच कर दबिश दी तो एक डम्फर क्रमांक यूपी 93 ए टी 6841 सोन्हर रोड से शिवपुरी जा रहा था तो तभी आमोलपठा चौकी प्रभारी ने अवैध रेत का परिवहन करते एक डम्फर पकडकर जप्त किया और डम्फर चालक से दस्तावेज मांगे गऐ तो नहीं दिखा सका कार्रवाई को अंजाम देते हुए केश बनाकर माइनिंग विभाग को सुपुर्द कर दिया पकड़ा गया। रेत का परिवहन करते पकडऩे में आमोलपठा चौकी प्रभारी सुदर्शन कलोसिया, प्रधान आरक्षक रमेश शर्मा, पुलिस आरक्षक संतोष कुमार यादव की अहम भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!