शिवपुरी । सुल्तानगढ़ फॉल में स्वतंत्रता दिवस के दिन तेज बहाव में बहे पर्यटकों में से आज एनडीआरएफ की टीम ने 9 वीं लाश भी बरामद हो गई है। बताया जा रहा है अब तलाशी अभियान भी समाप्त ही ह्या है, क्योकि 9 लोगों की ही गुमशुदगी दर्ज थी। यहां बता दें कि कल 8 पर्यटकों की लाशें बरामद कर ली है। बरामद की गई लाशों को मोहना स्थित पीएम हाउस भेजकर इनका पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद सभी शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जिन पर्यटकों के शव सुल्तानगढ़ फॉल से बरामद किए गए है। उनमें निशीकान्त कुशवाह,फैज खांन,अभिषेक कुशवाह,सोनू उर्फ सुरेन्द्र चौहान,विशाल चौहान,लोकेन्द्र कुशवाह,भूप सिंह उर्फ भपूेन्द्र एवं रवि कुशवाह, एक शब् आज बरामद हो गया है। खासबात यह है कि सभी शव झरने के पास से ही बरामद हुए है।






Be First to Comment