
शिवपुरी। 15 अगस्त को सुल्तानगढ़ फॉल पर हुई हृदयाविदारक घटना के बाद पुलिस ने फॉल पर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया है और वहां जाने वाले रास्ते पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। कल कुछ महिला व पुरूष सुल्तानगढ़ फॉल जाने के लिए वहां पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने जाने नहीं दिया तो उक्त लोगों ने पुलिस से बहस करनी शुरू कर दी। इस दौरान सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव ने उक्त लोगों द्वारा की जाने वाली बहस का वीडियों बनाकर सोशल साईटस और शहर के पत्रकारों के व्हॉट्सएप नम्बर पर डाल दी।






Be First to Comment