
शिवपुरी –भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शिवपुरी आगमन के अवसर पर कांग्रेस ने भाजपा पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने आदर्श आचार संहिता का न केवल उल्लंघन किया, बल्कि उसकी धज्जियां उड़ाईं। कार्यक्रम में कई गाडिय़ा ऐसी थी जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों के पदनाम वाली प्लेटें लगी थी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर यातायात को अवरूद्ध किया जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं भाजपा ने सरकारी मशीनरी का भी दुरूपयोग किया। पोलोग्राउण्ड पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर पालिका के टेंकर ्रसेवाएं देते हुए देखे गए। शहर में पीने के पानी की किल्लत मची हुई है, लेकिन टेंकर के पानी से पोलोग्राउण्ड में बर्तन धुलवाए जा रहे थे।






Be First to Comment