शिवपुरी में कुछ बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। जिसका वीडियो CCTV पर कैद हो गया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राजेश्वरी रोड शंकर कॉलोनी का है। जहां देर रात डेढ़ बजे दो युवक बाइक से पहुंचे, और घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। वह तो गनीमत रही की कार में अलर्ट सायरन लगा था जिसकी आवाज सुनकर कर कार मालिक और उसके घर वाले रात में बाहर पहुंच गए और पानी डालकर कार में लगी आग को बुझाया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई है अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक़ तारकेश्वरी के रहने वाले प्रॉपर्टी राजेंद्र गुप्ता की शिफ्ट डिजायर कार उनके शंकर कालोनी स्थित ऑफिस के बाहर खड़ी हुई थी। रात करीब डेढ़ बजे दो अज्ञात बाइक सवार कार के पास पहुँचते है और कार के एक शीशे को तोड़कर कार के भीतर पेट्रोल छिड़क उसे माचिस की तीली जलाकर आग के हवाले कर मौके से फरार हो जाते हैं।
बेच दी थी कार, आज करनी थी डिलीवरी –
राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मैने अपनी शिफ्ट डिजायर को शहर के रहने वाले सज्जन को बेच दी थी उसके द्वारा कार को रिफायनेंस भी करा लिया था आज कार को उनके सुपुर्द करना था लेकिन इससे पहले अज्ञात लोगों के द्वारा कारा को आग के हवाले कर दिया गया। इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।

बदमाशों ने पेट्रोल डालकर कार में लगा दी आग देर रात डेढ़ बजे दो युवक बाइक से पहुंचे, और आग लगाकर हो गए फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment