Press "Enter" to skip to content

शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की एक नवविवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज की मांग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में महिला ने अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, महिला का विवाह 14 अप्रैल 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। उसका कहना है कि विवाह के शुरुआती कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोग मोटरसाइकिल और ₹5 लाख नकद लाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर कथित रूप से उसे ताने दिए गए और मायके से दहेज लाने के लिए कहा गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 23 मई 2026 को पति, सास, ससुर और ननद ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, मारपीट की और घर से निकाल दिया। महिला का दावा है कि उसके कपड़े और गृहस्थी का सामान भी अपने पास रख लिया गया तथा रास्ते में मिलने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी के आरोपों की कानूनी जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!