Press "Enter" to skip to content


शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रशासनिक कार्यों में सुगमता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले में पदस्थ अधिकारियों के कार्य विभाजन में बदलाव करते हुए नए दायित्व सौंपे हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर जे.पी. गुप्ता को अब अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, पोहरी का प्रभार दिया गया है।

वहीं अनुराग निंगवाल, जो अब तक एसडीएम एवं एसडीएम कोर्ट करैरा का दायित्व संभाल रहे थे, उन्हें जिला कार्यालय शिवपुरी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अनुपम शर्मा, जो पहले एसडीएम एवं एसडीएम कोर्ट पोहरी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, करैरा का दायित्व सौंपा गया है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कार्य विभाजन तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को नए दायित्वों के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!