शिवपुरी। ग्राम पंचायत खोरघार में प्राप्त शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने मामले की विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है, जिसे 15 दिनों के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके, इसके लिए खोरघार के सचिव पहलवान सिंह रावत को अस्थायी रूप से जनपद पंचायत शिवपुरी से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं पंचायत के नियमित कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में कोई बाधा न आए, इसके लिए ग्राम पंचायत कपराना के सचिव अशोक रावत को खोरघार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था ग्रामीणों को समय पर सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है, जबकि शिकायतों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी रहेगी।







Be First to Comment