शिवपुरी: जिले में झौलाछाप डॉक्टर लगातार लोगों की जान ले रहे है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार आंखे बंद कर इनका मौत का खेल देख रहे है। लगातार यह डॉक्टर क्लीनिक खोलकर लोगों का इलाज कर रहे है। परंतु इनका यह मौत का कारोबार जिम्मेदारों को दिखाई नहीं दे रहा। ऐसा ही एक मामला फिजीकल थाने के पास से सामने आया है। जहां कथित झौलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक शिक्षिका की जान पर बन आई है। शिक्षका को उल्टी दस्त की शिकायत पर इस डॉक्टर को दिखाया था। परंतु इस डॉक्टर ने इस शिक्षिका को ड्रिप लगा दी। जिससे उसकी हालात बिगडने लगी। जिसके चलते तत्काल झोलाछाप डॉक्टर ने इसे जिला चिकित्सालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शिक्षिका संध्या भोज उम्र 48 साल निवासी मोहनी सागर कॉलोनी शिवपुरी में रहती है। वह शहर के न्यू ब्लॉक में स्थित सदर बाजार स्कूल में शिक्षिका है। आज सुबह शिक्षिका ने अपने बेटे को बताया कि उसकी सुबह से तबीयत खराब हो रही है। उसे दोपहर से लूज मॉशन प्रारंभ हो गए। उसके बाद बेटा अपनी मां को लेकर फिजीकल थाने के पास स्थिति डॉ एएस खान की क्लिीनिक पर पहुंचां जहां डॉ खान ने चैकअप करने के बाद महिला शिक्षिका को ड्रिप लगा दी। ड्रिप लगते लगते अचानक महिला शिक्षिका बैहोश हो गई।
अपनी मां को इस हालात में देखकर बेटा घवरा गया। महिला की हालात बिगडती देख तत्काल उसे जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी। परिजन तत्काल संध्या को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है। ऐसा नहीं है कि यह पहली घटना है। इससे पहले भी उक्त क्लीनिक पर प्रशासन कार्यवाही कर चुका है। परंतु उसके बाद भी यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे और खुलेआम लोगों की जिंदगी से खिलबाड कर रहे है।

फिजीकल थाने के पास डॉ खान ने लगा दी ड्रिप, महिला की तवियत बिगड़ी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment