शिवपुरी। मायापुर थाना पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए युवती को दस्तयाब कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 11 मई 2026 को थाना मायापुर में गुमइंसान क्रमांक 27/26 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान 16 मई को गुमशुदा युवती को दस्तयाब कर उसके बयान लिए गए। युवती ने अपने बयान में बताया कि आरोपी सुरेश जाटव ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया।
पीड़िता के कथनों और जांच के आधार पर थाना मायापुर में आरोपी सुरेश जाटव पुत्र कैलाश जाटव उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पडोरा के खिलाफ अपराध क्रमांक 97/26 धारा 64(2)एम, 87, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में उनि अजय पटेल, प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह लोधा, सुरेन्द्र राय सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment