Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के डाकबंगला उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 11 केवी कमलागंज और 11 केवी भेड़फार्म फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते 19 मई को कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले निपटाने की अपील की है।

विद्युत विभाग के अनुसार 11 केवी कमलागंज फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे माधव नगर, गणेश कॉलोनी, नवाब साहब रोड, वर्मा कॉलोनी, टोगरा रोड के पास आईटीबीपी गेट के सामने का क्षेत्र, राइन मार्केट, राघवेंद्र नगर और विजयपुरम कॉलोनी सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

वहीं 11 केवी भेड़फार्म फीडर पर कार्य के चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कमलागंज, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर, नवग्रह मंदिर के आसपास और अन्य जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

बिजली विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!