करोड़ों की पेवर्स टाइल्स चार महीने में ही हुईं कबाड़
शिवपुरी: शहर में विकास का रोडमैप मानी जा रही थीम रोड के साथ-साथ फुटपाथ पर लगाए गए करोड़ों रुपये के पेवर्स ब्लाक भी धंसकने लगे हैं। कई जगह पर पेवर्स ब्लाक में काफी गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं तो कई जगह पेवर्स ब्लाक के निकलने वाली स्थिती निर्मित हो गई है। कुल मिलाकर सुंदरता के तैयार किए गए फुटपाथ कबाड़ होते जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि थीम रोड को सुंदरता प्रदान करने के लिए रोड के दोनों तरफ रंगीन पेवर्स ब्लाक लगाकर फुटपाथ तैयार किए गए थे, ताकि न सिर्फ सड़क की सुंदरता को चार चांद लगें बल्कि लोगों को भी चलने में सहूलियत मिले। सड़क निर्माण के उपरांत महज साल भर पहले ही लगाए गए यह पेवर्स ब्लाक सड़क के लोकार्पण के चार महीने बाद ही सड़क की तरह ही धंसकने लगे हैं। झांसी तिराहा से बड़ौदी तक दर्जनों स्थानों पर यह पेवर्स ब्लाक या तो झोक खा गए हैं या फिर धंसक गए हैं। कई जगह पर पेवर्स ब्लाक उखड़ना शुरू हो गए हैं। झांसी तिराहे पर तो एक जगह पेवर्स ब्लाक के नीचे से पानी तक रिस कर बह रहा है। जहां-जहां पर पेवर्स ब्लाक धंसक गए हैं वहां गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं और उनमें पानी भर गया है। कुल मिलाकर फुटपाथों को सुंदर बनाने के लिए लगाए गए करोड़ों रुपये के पेवर्स कबाड़ होते जा रहे हैं। इसके साथ ही फुटपाथ की सुंदरता भी खराब हो रही है।
झाडू न लगने से जमी मिट्टी की मोटी परत
नगर पालिका को सामान्यत: तो थीम रोड पर रोजाना सफाई करवानी है ताकि वहां बिलकुल कचरा और गंदगी न दिखे, लेकिन नगर पालिका द्वारा हफ्ते भर में एक बार भी सफाई नहीं करवाई जा रही है। इस कारण पेवर्स ब्लाक पर कई स्थानों पर तो मिट्टी की इतनी मोटी परत जम गई है कि वहां ऐसा महसूस ही नहीं हो रहा है कि यहां पेवर्स ब्लाक लगाए भी गए हैं। ऐसे में इन रंगीन पेवर्स ब्लाक के लगवाए जाने का कोई औचित्य ही नहीं रह जाएगा।
इनका कहना है।
-थीम रोड पर लगाए गए पेवर्स ब्लाक भी धंसक गए हैं। यह बात आपके द्वारा हमारे संज्ञान में लाई गई है। हमारे कर्मचारी जल्द ही यह देखेंगे कि कहां कहां पेवर्स ब्लाक धंसकने के गड्ढे बन गए हैं। जहां-जहां पेवर्स ब्लाक धंसके हैं हम वहां-वहां उन्हें जल्द ही दुरूस्त करवाएंगे। मिट्टी धंसकने के कारण एेसा हुआ होगा।
राजू खान
इंजीनियर
जैन इंफ्रास्ट्रक्चर

धंसकने लगा ‘थीम’ का फुटपाथ भी, बदतर हाेती जा रही सुंदरता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment