,

विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की थीम रोड स्थित नवग्रह मंदिर एवं पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास वर्षों पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के बीच सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पेड़ गिरने की चपेट में आने से एक छोटा मासूम बच्चा घायल हो गया, जबकि एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल बच्चे को संभाला। विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।