शिवपुरी। शहर की शक्ति कॉलोनी निवासी निहासा बघेल और ग्राम कुंवरपुर निवासी मुकेश रजक के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। दोनों ने 22 अगस्त 2026 को आर्य समाज संस्कृति संस्थान, ग्वालियर के माध्यम से अपनी स्वेच्छा और इच्छा से विवाह कर लिया।
विवाह के बाद निहासा ने 27 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर खुद को बालिग एवं समझदार बताते हुए कहा कि उसने बिना किसी दबाव के मुकेश से शादी की है। युवती ने आशंका जताई कि उसके माता-पिता या परिवार के सदस्य पति व उसके परिवार के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। उसने पुलिस से ऐसी किसी कार्रवाई को निरस्त करने और उसे परेशान न किए जाने की मांग की है।





