शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में बने सरकारी कुएं में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।मृतक की पहचान घनश्याम पुत्र भदई आदिवासी उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।कुएं में डूबने से युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार जनों के बीच कोहराम मच गया।ग्रामीणों ने युवक के शव को कुएं से निकाला।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कुएं पर पानी खींचने के लिए रखी लकड़ी की मयाल टूटने से कुएं में गिरा युवक
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक घनश्याम आदिवासी कुएं पर नहाने और कपड़े धोने गया था। तभी कुएं से पानी खींचने के दौरान अचानक कुए पर रखी लकड़ी की मयाल टूट गई जिससे घनश्याम कुएं में जा गिरा। तैरना नहीं जानने के कारण कुएं के पानी में डूबने से घनश्याम आदिवासी की मौत हो गई।बाद में जब परिजन युवक को तलाशते हुए कुएं पर पहुंचे तब घटना का पता चला।पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पानी खींचते समय लकड़ी की मयाल टूटने से कुएं में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment