शिवपुरी: म.प्र.डे राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित किए जा रहे स्व सहायता समूहों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं को एक अलग पहचान मिल रही है। वह इन समूहों से मिलकर साक्षर तो हो ही रही है साथ ही समूह से मिलने वाले पैसे का सदुपयोग भी कर रही है।
इसका जीता जागता उदाहरण है तहसील करैरा के ग्राम सलैया निवासी राखी जोशी। जो बारी बाबा स्वसहायता समूह की सचिव है और समूह का पूरा लेखा-जोखा देखती है। उन्होंने बताया कि वे 2015 से जुड़ी और शुरूआत में उन्होंने समूह के सभी सदस्यों के साथ छोटी-छोटी बचत चालू की। फिर समूह का विस्तार हुआ जिसमें सभी सदस्यों के खाते खोले गए और सीआईएफ के रूप में उन्हें 50 हजार रूपए मिले। जिससे उन्होंने अपनी घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा किया। इसके उपरांत समूह से मिलने वाले रुपयों से उन्होंने सभी सदस्यों के साथ मूंगफली भी खरीदी। जिसे बाद में छिलका निकालकर बाजार में उचित दाम में बेच दिया। उन्होंने बताया कि समूहों से महिलाओं को बहुत सहयोग मिला है। समूह से मिलने वाले रूपयों से उन्हें बहुत सहायता मिलती है। जिससे उन्हें बाजार से किसी से भी ऋण पर रूपए नहीं लेने पड़ते। बैंक में जाने पर भी उन्हें बहुत सहयोग मिलता है, उन्हें आवश्यक जानकारियां दी जाती है और वे अब दो से तीन लाख का लेन-देन आसानी से कर लेती है।

खुशियों की दास्तां: स्व सहायता समूह से महिलाओं को मिली एक अलग पहचान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment