शिवपुरी: जिले की पोहरी तहसील क्षेत्र के गांव मालबर्वे में एक किसान के खेत में लगे बोरवेल का विडियो पिछले 3 दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक खेत में लगा बोरवेल लगातार पानी दिए जा रहा है. आमतौर पर बोरवेल से पानी निकालने के लिए उसे बिजली या डीजल इंजन से चलाना पड़ता है, लेकिन ये बोरवेल बिना चलाए नॉन स्टॉप पानी दे रहा है. वहीं इस संबंध में पीएचई विभाग के इंजीनियर एलएन कोली ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया. उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते भूमिगत जलस्तर में तेजी से सुधार हुआ है.जलस्तर बढऩे से पानी का दबाव जमीन के ऊपर की तरफ उठता है. इसे आर्टिजन बोर कहा जाता है.
इस वजह से हैंडपंप एवं बोर से पानी स्वत: निकलने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. हालांकि लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं. लेकिन पीएचई विभाग का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है. इसे आर्टिजन बोर कहा जाता है. उदाहरण के तौर पर बारिश के चलते जमीन के अंदर किसी एक जगह पर ढेर सारा पानी जमा हो जाता है और लगातार पानी जमा होने के कारण अंदर ही अंदर दबाव बढऩे लगता है. जब पानी का दबाव काफी ज्यादा हो जाता है तो वह ऊपर की तरफ उठने की कोशिश करताहै. ऐसे में दबाव क्षेत्र के आसपास यदि कोई बोर या ट्यूबवैल होता है तो पानी उसके अंदर से बाहर निकल आता है.सामान्य शब्दों में कहा जाए तो एक ट्यूब के अंदर यदि हवा भर दी जाए और उसमें एक छेद किया जाए तो रास्ता मिलने पर अंदर की हवां तेजी से छेद से होकर बाहर निकल जाती है.ठीक यहीं प्रक्रिया पानी के साथ होती है.दबाव बढऩे पर रास्ता मिलता है तो पानी स्वत: बाहर निकल आता है.

भारी बारिश के बाद ‘आत्मनिर्भर’ बना बोरवेल बिना चलाए नॉन स्टॉप बह रहा पानी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment