विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ होंगे अनेकों कार्यक्रम, 4 अक्टूबर को भंडारे के पश्चात होगा माता का विसर्जन, दशहरे पर सोसायटी करेगी रावण दहन
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा नवरात्रि एवं गरवा डंाडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 26 सितम्बर से नवरात्रि पर शुरू होंगे। जहां माता की विशाल प्रतिमा की घटस्थापना की जाएगी। उसी दिन रात्रि 8 बजे से गरबा डांडिया का आयोजन शुरू होगा और रात्रि में ही साढ़े 9 बजे डांस प्रतियोगिता कराई जाएगी। नवरात्रि में 9 दिनों तक चलने वाले सभी कार्यक्रमों का समापन 4 अक्टूबर को हवन, भंडारा और माता विसर्जन के साथ होगा और 5 अक्टूबर को दशहरे के दिन रात्रि 8 बजे रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
समिति के संरक्षक वीपी पटेरिया, राजेश ठाकुर, संतोष शिवहरे, योगेंद्र सिंह तोमर, विवेक शर्मा, विवेक श्रीवास्तव, राजेंद्र राठौर, अनुराग जैन, मीडिया प्रभारी रवि तिवारी और नीलेश सिकरवार ने संयुक्त रूप से जारी एक प्रेस बयान में बताया कि माता की प्रतिमा 25 सितम्बर रविवार को दोपहर 3 बजे फिजीकल रोड़ से गांधी पार्क लाई जाएगी और 26 मई सोमवार को प्रात: 8 बजे मां की प्रतिमा को विधिविधान से स्थापित किया जाएगा और शाम साढे 7 बजे महा आरती के पश्चात गरबा डांडिया और डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मंगलवार 27 सितम्बर को प्रात: 7 बजे वीपी डायविटिज फ्री चैकअप कैम्प लगाया जाएगा और शाम 4 बजे रंगौली प्रतियोगिता और शाम साढ़े 7 बजे हनुमान चलीसा का पाठ होगा। 28 सितम्बर बुधवार को प्रात: 9 बजे बूस्टर वैक्सीनेश कैम्प और रात्रि 9 बजे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। 29 सितम्बर को लाड़ली लक्ष्मी योजना लांभावित कैम्प का आयोजन प्रात: 10 बजे होगा और शाम 6 बजे मेहंदी प्रतियोगिता कराई जाएगी। 30 सितम्बर को रात्रि 8 बजे लाइव गरबा का आयोजन होगा। 1 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे भारतीय परिधान प्रतियोगिता और साढ़े 8 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। जिसमें राजस्थान के कोटा से आए कलाकार अनुराग मित्तल अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति देंगे। 2 अक्टूबर को संगीतमय अंताक्षरी का आयोजन होगा, जो रात्रि साढ़े 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। 3 अक्टूबर को गरबा डांडिया प्रतियोगिता और 4 अक्टूबर को हवन भंडारा और माता का विसर्जन होगा। वहीं अंतिम दिन 5 अक्टूबर दशहरे वाले दिन रावन के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही सोसायटी का यह 10 दिवसीय आयोजन सम्पन्न होगा।
डांस प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं ने किया रिर्हसल
मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसकी तैयारियां शुरू हो गर्इंं हैं, जो प्रतिभागी इन प्रतियोगिताआं मं भाग लेंगे उनके लिए कम्युनिटी हॉल में रिर्हसल कराया जा रहा है। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां प्रतियोगिताओं की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
गरबा डांडिया प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को दिए जाएंगे पुरूस्कार
मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा गरबा डांडिया प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें सीनियर और जूनियर वर्ग को शामिल किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरूस्कार संस्था के सदस्यों द्वारा दिया जाएगा। गरबा डांडिया सीनियर वर्ग के लिए प्रथम पुरूस्कार नरेंद्र जैन भोला द्वारा दिया जाएगा। जिसकी पुरूस्कार राशि 21 हजार रूपए निर्धारित की गई है। वहीं 15 हजार रूपए का द्वितीय पुरूस्कार अतुल शर्मा द्वारा और 11 हजार रूपए का तृतीय पुरूस्कार सौरभ गौड द्वारा दिया जाएगा। जूनियर वर्ग के लिए संतोष शिवहरे हंस बिल्डिंग की ओर प्रथम पुरूस्कार के रूप में 11 हजार रूपए निर्धारित किए गए हैे। जबकि द्वितीय पुरूस्कार 7100 रूपए का मोहन मेडीकल के संचालक दिनेश गुप्ता के द्वारा दिया जाएगा। वहीं तृतीय पुरूस्कार विवेक श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा। जिसकी राशि 5100 रूपए निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में 56 भोग का प्रसाद प्रेम स्वीट्स के संचालक राजेश जैन द्वारा वितरित किया जाएगा। जबकि भंडारे का आयोजन सोसायटी के संयुक्त सहयोग से होगा।
सोसायटी के सदस्य बारी-बारी से करेंगे प्रतिदिन प्रसाद वितरण
नवरात्रि के पहले दिन राजेंद्र राठौर द्वारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। जबकि दूसरे दिन मुकेश जैन मगरौनी वाले। इसी तरह राजीव भाटिया एलआईसी और सतीश शर्मा संयुक्त रूप से प्रसाद का वितरण करेंगे। वहीं बीपी पटेरिया, अभिजीत सिंह सेंगर, रीतेश बंसल, संतोष शिवहरे हंस बिल्डिंग, विवेक शर्मा द्वारा भी प्रसाद वितरण कराया जाएगा।

मानव वेलफेयर सोसायटी का नवरात्रि एवं गरबा डांडिया महोत्सव 26 से / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment