दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दर्ज कराई शिकायतें
शिवपुरी: पिछोर अस्पताल में करीब दस दिन पहले एक आदिवासी महिला को प्रसव के लिए बामौरकलां स्वास्थ्य केंद्र से रैफर किया गया था। उक्त महिला को पिछोर अस्पताल में पलंग नहीं दिए जाने की शिकायत के बाद बामौरकलां किसान मोर्चा के मंडल जब पिछोर पहुंचे तो वहां डाक्टर और उनमें काफी बहस हो गई। इस बहस के बाद पहले मंडल अध्यक्ष ने तो बाद में डाक्टर ने एक दूसरे की शिकायतें दर्ज करा दी हैं। यह मामला जांच का विषय बना हुआ है, हालांकि वीडियो में जो कुछ सुनाई दे रहा है, उससे यह तो स्पष्ट हो रहा है कि गर्भवती महिला को पलंग उपलब्ध नहीं कराया गया था।
जानकारी के अनुसार 13 सितम्बर को बामौरकलां स्वास्थ्य केंद्र से कविता आदिवासी नामक एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए पिछोर रैफर किया गया था। यह महिला जब पिछोर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो उसे उचित उपचार के साथ-साथ पलंग उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर महिला के स्वजनों ने वार्ड क्रमांक 17 की जिपं सदस्य के पति व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सियाराम लोधी को फोन लगाया। महिला के स्वजनों की गुहार पर सियाराम 14 सितंबर को पिछोर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ से महिला को पलंग न दिए जाने सहित उचित उपचार व जांच न किए जाने के संबंध में बात की। सियाराम के अनुसार जब मौजूद स्टाफ ने समस्या का समाधान नहीं किया तो उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर स्टाफ नर्स ने डा बृजेश शर्मा से उनकी फोन पर बात कराई। फोन पर बात करने के बाद डाक्टर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने स्टाफ के माध्यम से मुझे अंदर बुलाया। इसके बाद डाक्टर ने मेरे साथ अभद्रता की। वहीं दूसरी ओर डा बृजेश शर्मा का कहना है कि सियाराम ने खुद को जनप्रतिनिधि बताते हुए न सिर्फ अस्पताल में स्टाफ के साथ अभद्रता की बल्कि शासकीय कार्य में बाधा भी पहुंचाई। डा शर्मा के अनुसार महिला की केस सीट पर उनके और नर्सेस के नोट्स डले हुए थे। उसकी जांच भी हो गई थी, सियाराम अकारण ही उनके साथ अभद्रता कर रहे थे और अब उन्होंने एक वीडियाे वायरल करके उन्हें धमकी दी है। इसी के चलते उन्होंने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सियाराम का कहना है कि वीडियाे को देख कर कोई भी सहज ही अंदाजा लगा सकता है कि कौन किसके साथ अभद्रता कर रहा है। उनके अनुसार अाप वीडियों को देखिए डाक्टर साहब ने मुझे किस तरह से अभद्र व्यवहार कर बाहर जाने काे कहा। सियाराम का कहना है कि आप वीडियो को सुन लीजिए जिसमें डाक्टर साहब खुद स्वीकार कर रहे हैं कि महिला को पलंग नहीं मिला है तो उपलब्ध करवा देंगे। यह दर्शाता है कि कहीं न कहीं आदिवासी गर्भवती महिला की जांच और उपचार में लापरवाही बरती गई है। सियाराम का कहना है कि इसी के चलते मैंने कलेक्टर और सीएमएचओ को इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। आदिवासी महिला ने जांच कमेटी के समक्ष बयान भी दिए हैं कि उसके उपचार में लापरवाही बरती गई। इसी से बौखलाकर डाक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

गर्भवती महिला को पलंग व उचित उपचार न देने पर भिड़े डाक्टर व नेता, VIDEO वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment