शिवपुरी: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण जनपद पंचायत कोलारस की 7 ग्राम पंचायतों के सातों सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं पंचायत समन्वय अधिकारी (पीसीओ) को तथा जनपद पंचायत पिछोर के चार ग्राम पंचायत सचिव एवं 3 ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
जारी कारण बताओ सूचना पत्रों में ग्राम पंचायत किशनपुर में सचिव शिवराज सिंह यादव, रोजगार सहायक शिवराज सिंह धाकड़, ग्राम पंचायत भडौता के सचिव विजय सिंह कुशवाह, रोजगार सहायक राजेश जाटव, ग्राम पंचायत रांछी के सचिव कर्मवारी सिंह दांगी, रोजगार सहायक शिवराज सिंह धाकड़, ग्राम पंचायत कुम्हरौआ के सचिव प्रेमनारायण व्यास, रोजगार सहायक हेमसिंह प्रजापति, ग्राम पंचायत डेहरवारा के सचिव सिरनाम सिंह रावत, रोजगार सहायक महेन्द्र सिंह रावत, ग्राम पंचायत बैरसिया के सचिव श्रीलाल धाकड़ एवं रोजगार सहायक श्याम सिंह खटीक एवं ग्राम पंचायत मोहराई के सचिव रामस्वरूप धाकड, रोजगार सहायक हरीशचंद्र धाकड़ शामिल है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बामौर डामरौन के सचिव करन सिंह चौहान, रोजगार सहायक कृष्णकांत गुप्ता, ग्राम पंचायत बरेला के सचिव कालूराम लोधी, ग्राम पंचायत बदरखा के सचिव राधेलाल लोधी, रोजगार सहायक सुनील लोधी, ग्राम पंचायत जरांय के सचिव श्रीमती रूकमणि पाठक एवं रोजगार सहायक महेश लोधी शामिल है। पीसीओ में अभिलाख सिंह, ओ.पी.शाक्य, जगदीश सिंह पवैया, निर्मल एक्का, राकेश अटेरिया, राकेश चौबे, होम सिंह अर्गल शामिल है।

CM HELPLINE में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment