Press "Enter" to skip to content

उधारी के रुपए के बदले छीन लिया मोबाइल वापस मांगने पर कर दी परिवार ने मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम चराई में एक युवक की मारपीट का मामला सामने आया है. आपको बता दें की दुकानदार ने युवक के छोटे भाई राघवेंद्र का मोबाइल रख दिया वापस मांगने पर परिवार ने एक राय होकर युवक की मारपीट कर दी.

जानकारी के अनुसार घायल हरगोविंद सिंह यादव पुत्र राम सिंह यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम चराई थाना खनियाधाना ने बताया कि उसके छोटे भाई राघवेंद्र का मोबाइल दुकानदार सोनू ने रख लिया तभी जब हरगोविंद मोबाइल वापस मांगने पहुंचा तो परिवार ने एक राय होकर युवक की मारपीट कर दी. मारपीट करने वालों में सोनू, रवि और उसकी पत्नी नंदो शामिल थी. इसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!