शिवपुरी: रनौद थाना क्षेत्र में खरैह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूल परिसर के अंदर वाहर से आए युवक द्वारा छात्रा से छेडछाड और मारपीट करने का मामला सामने आया है। स्कूल में हुए लंच ब्रेक के समय युवक स्कूल परिसर में अंदर घुस गया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसने छात्रा को पीटाभी। स्कूल के अंदर इतनी गंभीर घटना हो गई, लेकिन शिक्षक इससे अंजान वने रहे। वाद में छात्रा ने स्वजन केसाथ जाकर रन्नौद थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पीड़िता के भाई ने स्कूल के शिक्षक पर आरोपित को वचाने के आरोप लगाए हैं। जवकि स्कूल का शिक्षक इस घटना से इंकार कर रहा है। पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज जांचशुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए जा रही थी तो सजाई गांव का करने वाला शिवम रघुवंशी उसका पीछा करने लगा। जव छात्रा अपनी कक्षा में पहुंच गई तो उसे लगा कि अव वह सुरक्षित है और युवक स्कूल में अंदर उसे परेशान नहीं कर पाएगा। लेकिन जब स्कूल में रेस्ट हुई तो वह अंदर कैंपस में घुस आया। जव छात्रा लंच करने के वाद अपनी सहेलियों के साथ परिसर में ही घूम रही थी तो वह आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। इस पर छात्रा ने उसका विरोध किया तो वह छात्रा केसाथ मारपीट कर फरार हो गया। छात्रा ने घटना की जोकारी वहां के शिक्षकों को भी दी, लेकिन उन्होंने तव कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद जब वह घर लौटी तो अपने पिता को पूरी आपबीती बताई और फिर स्वजन उसे थाने लेकर पहुंचे।
पुलिस ने आरोपित शिवम रघुवंशी पर धारा 354 के साथ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित फरार है। पीड़िता के भाई चंद्रभान सिंह लोधी ने बताया कि मेरी वहन के साथ स्कूल के अंदर छेड़छाड़ की गई, लेकिन शिक्षक स्नेह रघुवंशी आरोपित को बचाने में लगे हुए हैं। जब उनसे कहा गया कि आप बच्चों की देखरेख नहीं करते हैं तो उन्होंने हमसे कहा कि हो तो गई कार्रवाई। पीड़िता और आरोपित दोनों एक ही गांव के हैं।






Be First to Comment