शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के गांव से रविवार रात 14 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसे बहला फुसला कर ले जाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। कोलारस थाना पुलिस को लापता हुई किशोरी को ग्वालियर से मिली।
माता-पिता ने लगाए गांव के युवक पर भगा ले जाने के आरोप
कोलारस थाना क्षेत्र के गांव से लापता हुई 14 साल की किशोरी के माता-पिता ने रविवार को कोलारस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रविवार रात घर पर सो रही थी इसी दौरान उनकी बेटी को गांव का रहने वाला युवक उसे बहलाफुसला कर भगा ले गया। माता-पिता का कहना है कि उन्हें सुबह पता चला कि कि गांव में एक चार पहिया वाहन आया था जिसमें उक्त युवक उसे अपने साथ भगा कर ले गया। बेटी के गुमसुदगी की शिकायत उन्होंने ने कोलारस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी।
ग्वालियर क्षेत्र से किया नाबालिग को दस्तयाब
शिकायत के बाद कोलारस थाना पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू कर दी थी। जिस युवक पर भगाने का आरोप लगा था उसी युवक से जब पुलिस ने फोन पर बात की तो उसके साथ बालिका के होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्काल ग्वालियर क्षेत्र से नाबालिग को दस्तयाब कर लिया।
मजदूरी करने जा रही थी बालिका
कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अनुसार वह गांव के कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ मजदूरी करने के लिए मुरैना अपने माता-पिता को बिना बताए निकल गई थी। पुलिस के अनुसार जिस बस से नाबालिग को दस्तयाब किया था उस बस में उक्त आरोपी सहित कोलारस क्षेत्र के मजदूर मिले थे जो मुरैना मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।
थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि नाबालिग को दस्तयाब कर लिया है आरोपी युवक से भी पूछताछ जारी है। नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। जांच जारी हैं।

गांव का ही युवक झांसा देकर भगा ले गया था, पुलिस ने ग्वालियर से किया बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment