Press "Enter" to skip to content

सरकारी रास्ते पर भाई ने कर लिया तार फेंसिंग कर कब्जा नहीं निकलने देता खेत पर / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम दर्रोनी में सरकारी रास्ते को लेकर कब्जे का मामला सामने आया है. वही दबंग हवाई फायर भी कर चुका है जिसके बाद दहशत का माहौल बना हुआ है आज कलेक्टर से युवक ने रास्ते खुलवाने की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार जानकी लाल रावत पुत्र देवकी लाल रावत निवासी ग्राम दर्रोनी ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि उसके गांव में उसका खेत है पास में ही उसके भाई रामस्वरूप रावत का खेत है. लेकिन सरकारी रास्ता उसके भाई के खेत में आता है और उसने तार फेंसिंग कर सरकारी रास्ते पर कब्जा कर रखा है जिसके चलते युवक अपने खेत पर नहीं जा पा रहा है युवक के खेत पर सोयाबीन की फसल खड़ी हुई है ना ही वह खेत में ट्रैक्टर ले जा पा रहा है ना ही थ्रेसर ले जा पा रहा है जिसके चलते फसल खराब होने की कगार पर है युवक ने कलेक्टर से रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!