शिवपुरी: जिले के तेन्दुआ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में अपनी बहन की ससुराल रहने आई 16 वर्षीय बालिका की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। बालिका तालाब में नहाने गई थी, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गई। तेंदुआ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर के लुधावली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय बालिका सपना बघेल पुत्री शिवचरण बघेल अपनी बहिन के साथ उसकी ससुराल गांंव गोहरी करीब आठ दिन पहले आई थी। सपना अपने जीजा के बड़े भाई कि दोनों बेटियों के साथ गोहरी तालाब पर नहाने गई हुई थी, तभी सपना का अचानक तालाब के किनारे पैर फिसल गया, जिसके बाद असंतुलित हुई सपना तालाब में जा गिरी। मौके पर मौजूद दोनों बच्चियों ने घर जाकर सपना के तालाब में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सपना को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक सपना की मौत हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने किया बालिका को मृत घोषित
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। तेंदुआ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

16 वर्षीय बालिका की तालाब में डूबने से मौत, बहिन की ससुराल आई थी बालिका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- जनगणना कार्य पर जा रहे शिक्षक का सड़क हादसा, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment