जिले के पिछोर थाना पुलिस को दो बाइक चोरों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। बाइक चोरों से पुलिस ने लगभग ढाई लाख की कीमत की तीन बाइक को बरामद किया है। दरअसल पुलिस कप्तान राजेश कुमार चंदेल के निर्देश पर पिछोर क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है अब तक पुलिस कई बाइक चोरों को गिरफ्तार कर बाइक चोरों से एक दर्जन से भी ज्यादा बाइकों को बरामद किया गया है।
चोरी की बाइक से घूमते पकड़ा
पिछोर थाना क्षेत्र हिम्मतपुर चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन चालक को रोका जिससे मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन मांगा वाहन चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास किया वाहन चालक और उसके साथी को पुलिस ने पकड़ा कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करके लाए हैं इस तरह जब दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने तीन मोटरसाइकिल चोरी करने का अपराध कबूल किया जिस पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
सब इंस्पेक्टर बी.एल दोहरे ने बताया कि कुछ दिन पहले संकट मोचन कॉलोनी निवासी की एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है उस रिपोर्ट पर फरियादी की मोटरसाइकिल ढूंढने का प्रयास चल रहा था तभी वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने अपना गुनाह कबूल किया और कड़ाई से पूछताछ पर उन्होंने तीन मोटरसाइकिल चोरी की है। इस तरह चोरों ने एक मोटरसाइकिल पिछोर के संकट मोचन कॉलोनी से और दूसरी मोटरसाइकिल दतिया से चुराई है आरोपीयों ने अपना नाम पुलिस को बताया पहला आरोपी कल्ला निवासी प्रतापपुरा खनियाधाना बताया और दूसरे आरोपी ने अपना नाम प्राणसिंह यादव निवासी भगवंतपुरा पिछोर बताया इन दोनों आरोपियों की तलाश पुलिस को कई दिनों से थी।

चेकिंग के दौरान तीन चोरी की बाइक को किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment