शिवपुरी के पिछोर थाना अंतर्गत हिम्मतपुर चौकी क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में युवक घोड़े पर सवार होकर आया और दो चचेरे भाइयों को लाठी से पीट दिया और मौके से फरार हो गया। दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत हिम्मतपुर चौकी में दर्ज कराई है।
घोड़े पर सवार होकर आया हमलावर
जिला अस्पताल में भर्ती कल्लन जाटव उम्र 18 साल निवासी हिम्मतपुर ने बताया कि बीते शाम वह अपने खेत पर मूंगफली की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला युवक कपिल परिहार घोड़े पर आया। जिसके हाथ में लाठी थी और बिना वजह ही उसने उसके भाई बंटी जाटव पर हमला बोल दिया। भाई को बचाने के लिए जब वह पहुंचा तो कपिल परिहार ने उस पर भी लाठियों से हमला कर दिया। कल्लन जाटव ने बताया कि कपिल परिहार घोड़े पर सवार था। इसलिए हम उसका कुछ न कर सके। उसने हमारे सिर पर जमकर लाठियां भांजी और मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत उन्होंने हिम्मतपुर चौकी में दर्ज कराई है कल्लन जाटव का कहना है कि कपिल परिहार दिमाग से सनकी है और कभी भी किसी से झगड़ा करता रहता है।
दोनों पक्षों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
पिछोर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर का कहना है कि कल्लन जाटव ने अपने भाई बंटी जाटव के साथ हिम्मतपुर चौकी में पहुंचकर कपिल परिहार की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आज सुबह कपिल परिहार ने भी कल्लन जाटव व उसके भाई सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घोड़े पर सवार होकर आया और लाठियों से कर दीं मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment