शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के चंदोरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में बहू ने अपनी चचेरी सास के हाथ की एक उंगली काट दी। चचेरी सास की शिकायत पर मायापुर थाने में बहु सहित भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
हसिया से बहू ने काटी सास की उंगली
जिला अस्पताल में भर्ती 42 वर्षीय भाना बाई पत्नी सरवन लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी जमीन को उसके जेठ का लड़का हरवीर लोधी हड़पना चाहता है इसी बात को लेकर कई वर्षों से वह झगड़ते रहता है बीते रोज हरवीर और उसकी पत्नी सविता ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। इसी दौरान उसकी बहू सविता ने हंसिया से उसकी हाथ की एक उंगली काट दी।
बेटा नहीं है, तो करना चाहते हैं जमीन पर कब्जा
भाना बाई ने बताया कि उसके बेटा पैदा नहीं हुआ था उसके यहां सिर्फ एक बेटी पैदा हुई थी उसकी भी शादी कर दी गई उसके अब दो बेटे हैं। बेटा ना होने के कारण उसका भतीजा जमीन को हड़पने की फिराक में है हरवीर को यह लगता है कि कहीं यह जमीन वह अपनी बेटी और उसके बच्चों के नाम न कर दें यही वजह है कि वह जोर जबरदस्ती और मारपीट करके जमीन को हथियाना चाहता है।
भाना बाई ने इसकी शिकायत मायापुर थाने में दर्ज कराई है। मायापुर थाना प्रभारी हरिशंकर शर्मा का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके भतीजे व उसकी बहू के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

ज़मीन नाम नहीं कराई तो काट दी ऊँगली, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment