शिवपुरी: नगर पालिका की नई परिषद का पहला सम्मेलन 26 सितंबर को होने जा रहा है। नगर पालिका द्वारा सभी पार्षदों को शनिवार को सम्मेलन के संबंध में 44 बिंदुओं के एजेंडे की कॉपी भिजवा दी हैं। नई परिषद के पहले सम्मेलन में आवारा कुत्तों की नशबंदी, 8 नई कचरा गाड़ियां, पोकलेन मशीन खरीदने का बिंदु शामिल किया है।
नगर पालिका भवन में 26 सितंबर की सुबह 11 बजे से परिषद का साधारण सम्मेलन रखा है। आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने, डोर टू डोर कचरा वाहन 8 नग खरीदने शासन द्वारा निर्धारित राशि प्रति नग 6 लाख रु. के मान से 48 लाख रु. की प्रशासकीय स्वीकृति व वित्तीय स्वकृति, पोकलेन मशीन खरीदने की सैद्धांतिक स्वीकृति, स्वीपिंग मशीन खरीदने और पौधे खरीदने के लिए वार्षिक निविदा की सैद्धांतिक स्वीकृति का बिंदु एजेंडे में शामिल किया है। एजेंडे में पहला बिंदु थीम रोड पर लाईट ब्यूटीफिकेशन कार्य के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति का रखा है।
लाईट सामग्री के लिए दर और अमृत-2 के तहत डीपीआर अनुमोदन एवं विचारार्थ के लिए बिंदु शामिल है। वहीं जाधव सागर की डीपीआर अनुमोदन व मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण की दर स्वीकृति शामिल है। ठंडी सड़क सब्जी मंडी से एबी रोड तक सीसी रोड, पैवर्स ब्लॉक व नाली निर्माण के लिए 73.97 लाख रु. की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति का बिंदु शामिल है।
एक जोन की सफाई व कचरा कलेक्शन ठेके पर
सफाई कार्य के लिए ठेका पद्धति से एक जोन की सफाई आवश्यक सामग्री जैसे दवाईयां, पाउडर, झाडू, कोर्ट व अन्य सामान, मैन पावर सहित एजेंसी से कराने और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए किसी एक जोन में ठेका पद्धति से कार्य कराने सहित आउट सोर्स एजेंसी से मैन पॉवर लगाने की सैद्धांतिक स्वीकृति का बिंदु रखा है। वहीं सेप्टिक टेंक खाली करने के लिए ठेका पद्धति से निविदा जारी करने विचारार्थ के लिए बिंदु शामिल किया है। निकाय के लिए नगर पालिका भवन भूमि चयन एवं प्राक्कलन डीपीआर,
40 लाख रुपए में नया ट्रांसफार्मर खरीदा जाएगा
12 टंकियों पर कक्ष निर्माण कार्य की दर स्वीकृति, ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य की प्राक्कलन राशि 29.15 लाख रु. व नया ट्रांसफार्मर अनुमानित 40 लाख रु. की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति ऐजेंडे में रखी है। संपत्तिकर पंजी के भवन, भूमि नामांतरण व नामांकन प्रकरण विचारार्थ रखे हैं। नगर पालिका स्वामित्व की दुकानों के किराएदारी नाम परिवर्तन किया जाना है। शहर में नपा की चिन्हित भूमि कर बाउंड्रीवाल बनाई जाना है।

आवारा कुत्तों की नसबंदी, 8 नई कचरा गाड़ियां और पोकलेन मशीन खरीदने की तैयारी में नपा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- जनगणना कार्य पर जा रहे शिक्षक का सड़क हादसा, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment